{"_id":"5bbf8751bdec22501a733ac1","slug":"15392786471-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने कबाड़ी को बेच दीं सरकारी किताबें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने कबाड़ी को बेच दीं सरकारी किताबें
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। फतेहगढ़ स्थित नरेंद्र सरीन स्कूल में पिछले सत्र की किताबों को जलाने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ, अब अमृतपुर क्षेत्र में एक शिक्षक ने सरकारी किताबें कबाड़ी को बेच दी।
शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज कस्बे के पीरगंज निवासी रहीमुद्दीन कबाड़ी का काम करता है। गुरुवार को वह अमृतपुर व राजेपुर क्षेत्र से कबाड़ खरीद कर राजेपुर स्थित अमित पाठक की कबाड़ की दुकान पर बेचने आया। उसने अपने सामान के साथ ही करीब 80 किताबें अमित को बेचने के लिए दीं। अमित ने सरकारी किताबें देखकर खरीदने से मना कर दिया। इसी दौरान वहां खड़े ग्रामीणों की नजरें भी किताबों पर पड़ीं।
वह लोग रहीमुद्दीन से किताबों के विषय में पूछताछ करने लगे। रहीमुद्दीन के कुछ न बताने पर लोग हंगामा करने लगे। इससे वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के हड़काने पर उसने बताया कि वह किताबें राजेपुर क्षेत्र के गांव कुसमापुर के एक शिक्षक के घर से खरीदकर लाया है। ये सभी किताबें 2017-18 सत्र की हैं। इसमें ज्यादातर कक्षा तीन व चार की हैं।
विज्ञापन
बीएसए रामसिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह अभी जिले से बाहर हैं, वापस आकर मामले को दिखाया जाएगा।