{"_id":"5bb5070e867a55012c35186c","slug":"15385904574-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से वार कर की ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से वार कर की ग्रामीण की हत्या
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी 45 वर्षीय सूदखोर को मंगलवार रात फोन कर घर से बुलाया और धारदार हथियार से हत्या कर दी। बुधवार सुबह लोगों ने भाई के खेत में शव देखा तो भीड़ इकट्ठा हो गई। छोटे भाई संतराम ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वह ब्याज पर रुपये देते थे। पुलिस रुपये के लेन-देन को मानकर जांच कर रही है। इसी के चलते दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
कटरी क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी ब्रजलाल की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाइयों से अलग रहते थे और खुद ही खाना बनाते थे। उनके पास 10 वर्षीय भतीजा राजकमल रहता था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने खाना बनाया। खाना खाने जा रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर फोन आया। भतीजे से कुछ देर में आने की बात कहकर चले गए। बुधवार सुबह जब लोग शौच के लिए खेत की ओर गए तो ब्रजलाल के भाई नेत्रपाल के खेत में शव पड़ा देखा। सूचना पर ब्रजलाल के भाई भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर सीओ अखिलेश राय, इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, कुआं खेड़ा चौकी इंचार्ज रविंदर सिंह व कंपिल एसओ महेंद्र त्रिपाठी, शमसाबाद इंस्पेक्टर आलोक सिंह यादव भारी फोर्स के साथ पहुंच गए। घटनास्थल पर भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने बिना सील किए ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शव के पास ही ब्रजलाल की चप्पलें, एक अंगौछा, बिजली का केबल मिला। बृजलाल ब्याज पर रुपये देते थे। वह अपने हिसाब की डायरी जेब में ही रखते थे। हत्यारे ब्रजलाल की डायरी व मोबाइल भी ले गए। इससे कयास लगाया जा रहा है कि ब्रजलाल की लेनदेन के मामले में हत्या की गई है।
विज्ञापन
ब्रजलाल के नाम डेढ़ बीघा जमीन है। वह खेती भी अच्छे ढंग से करते थे। बताया गया कि गांव में करीब उनका तीन लाख रुपये ब्याज पर बंटा है। ब्रजलाल के भाई रामनरेश, महेंद्र, ब्रजकिशोर, संतराम हैं। एक बहन है। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।