फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एमपी पुलिस ने शमसाबाद से ढाबा मालिक समेत दो को उठाया

एमपी पुलिस ने शमसाबाद से ढाबा मालिक समेत दो को उठाया

Mon, 24 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। मध्य प्रदेश में एक माह पूर्व लूटपाट के बाद ग्रामीण की गला रेत कर हत्या करने के मामले में वहां की पुलिस ने शमसाबाद इलाके से ढाबा मालिक समेत दो को उठाया है। ढाबा से दो कारें भी कब्जे में ली हैं। इसमें एक कार में सीट पर खून के कुछ निशान भी मिले हैं।

मध्य प्रदेश जनपद मुरैना के रिठौरा थाना क्षेत्र के निवासी राजवीर की एक माह पूर्व तहसील जाते समय बदमाशों ने हत्या कर सवा लाख रुपये, मोबाइल लूट लिए थे। रिठौरा थाने की पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घटना के खुलासे के लिए छापेमारी कर रही है। फर्रुखाबाद से लूट और हत्या के तार जुड़े होने से एमपी के थाना रिठौरा के थानाध्यक्ष कमलेश कुमार आर्य, एसएसआई वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ रविवार को कायमगंज में मोहल्ला काजमटोला से युवक को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ के बाद सोमवार को एमपी पुलिस ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़नाखार से एक ग्रामीण को उठा लिया। इसके बाद संतकुइया गांव में दबिश देकर एक ढाबा मालिक को हिरासत में लिया। शाम को ढाबा पर एमपी पुलिस ने दोबारा दबिश दी और दो कारें कब्जे में ले लीं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक कार की सीट पर खून लगा मिला है। उसी कार को राजवीर की हत्या कर शव फेंकने में इस्तेमाल किया गया था। शमसाबाद की फैजबाग चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि एमपी पुलिस ने ढाबा मालिक समेत दो लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed