फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तीन घरों में नकब, दो से लाखों का माल पार

तीन घरों में नकब, दो से लाखों का माल पार

Wed, 19 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानगंज(फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पा मंडल में चोरों ने मंगलवार रात तीन घरों में नकब लगा दी। दो घरों से चोर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

राजेपुर टप्पा मंडल निवासी जय सिंह, अरविंद व सर्वेश फौजी अपने परिजनों के साथ घर की छतों पर सो रहे थे। रात को बदमाशों ने तीनों घरों के पीछे की दीवार में नकब लगा दी। सर्वेश फौजी के जिस कमरे में बदमाशों ने नकब लाया था, उसमें भूसा भरा था। इसके चलते बदमाश अंदर नहीं घुस सके और उनके घर चोरी होने से बच गई। जय सिंह के घर से 70 हजार रुपये, तीन जोड़ी पायल, एक सोने की मटर माला, मंगल सूत्र, अंगूठी चोर निकाल ले गए। अरविंद के घर से बदमाश तीन सोने की अंगूठी, चांदी की करधनी, एक जोड़ी पायल, मटर माला, झाले व 70 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सुबह चोरी की जानकारी हुई। कुछ दूरी पर खाली बक्से व कपड़े आदि मिले। पुलिस ने मामले की छानबीन की। जय सिंह ने बताया कि उसने मक्का बेची थी। उसके रुपये घर में नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन लेने के लिए रखे थे। वहीं, अरविंद ने बताया कि उनका भाइयों से बंटवारा हुआ था। इसके चलते उसने मकान बनवाने के लिए रुपये रखे थे। थानाध्यक्ष संजीव राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed