फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मक्का के खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप

मक्का के खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप

Wed, 19 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर जागीर के एक वृद्ध का शव बुधवार की शाम को गांव में एक मक्के के खेत से मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

ओमप्रकाश जाटव (70) पांच दशक पहले शमसाबाद क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में रहते थे। उनके कोई संतान नहीं थी। बाद में वह अपनी बहन गुड्डी देवी के गांव ब्राहिमपुर जागीर में आकर रहने लगे। तभी से वह पत्नी विशुना देवी के साथ इसी गांव में रह रहे थे और दर्जी का काम करते थे। बुधवार की सुबह ओमप्रकाश घास लेने से लिए घर से निकले थे। शाम तक वापस नहीं आए तो पत्नी ने खोजबीन शुरू की। तलाश करते हुए वह पूर्व प्रधान बबलू जाटव के मक्का के खेत में पहुंची तो वहां ओमप्रकाश का शव पड़ा था। कुछ देर में वहां भीड़ जमा हो गई। वृद्ध पत्नी विशुना देवी गांव वालों की मदद से शव घर ले आई।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर सीओ अखिलेश राय, इंस्पेक्टर राधेश्याम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से नमूने लिए। बाद में दरोगा राकेश कुमार ने आवश्यक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक शव पर कुछ खरोच के निशान थे। आंख के आसपास चोट प्रतीत हो रही थी। शरीर पर कुछ स्थानों पर फफोले पड़े थे। मौके पर खून की उल्टी पड़ी थी। इससे आशंका है कि वृद्ध की बीमारी से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed