फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अभद्रता कर डॉक्टर को उठा ले जाने की दी धमकी

अभद्रता कर डॉक्टर को उठा ले जाने की दी धमकी

Mon, 10 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराने आए घायल के साथियों ने ईएमओ पर गोली लगे होने की बात लिखने का दबाव बनाया। इनकार करने पर डॉक्टर से नोकझोंक हो गई। घायल के साथी ने अभद्रता करते हुए डॉक्टर को उठा ले जाने की धमकी दी। डॉक्टर ने मेडिकल करने से मना कर दिया। इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी गई।

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कुटरा निवासी रूप सिंह उर्फ पिंटू पुत्र चंद्रपाल का रविवार रात झगड़ा हो गया था। इस पर रूपसिंह घायल हो गया। उसको परिवार के लोग कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां से पुलिस उसे मेडिकल कराने के लिए लोहिया अस्पताल ले आई। डॉ. नीरज यादव मेडिकल के लिए लिखापढ़ी कर रहे थे। इस बीच घायल के एक साथी ने डॉक्टर से गोली लगने की बात लिखने को दबाव बनाया। इस पर डॉक्टर ने कहा कि वह घायल को एक्सरे के लिए लिख रहे हैं। इसके बाद जो रिपोर्ट होगी वह लिख दी जाएगी। यह सुनकर साथी ने सीएमओ को फोन मिला कर डॉक्टर की बात कराई। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो घायल का साथी भड़क गया।
विज्ञापन


उसने डॉक्टर से अभद्रता कर हंगामा शुरू कर दिया। घायल के साथी ने डॉक्टर को उठा ले जाने की धमकी दी। इसके साथ ही एक अन्य डॉक्टर के बारे में भी उल्टा सीधा कहा। इस दौरान घायल के साथ आए पुलिस वालों ने इसकी सूचना फतेहगढ़ कोतवाल को दी। कोतवाल ने डॉक्टर से वार्ता की। डॉक्टर ने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि अब घायल का वह मेडिकल नहीं करेंगे। इसके साथ ही डॉक्टर ने मेडिकल वाले रजिस्टर में भी पूरे मामले को लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed