फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सीआरपीएफ जवान के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

सीआरपीएफ जवान के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सीआरपीएफ जवान के सूने मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

शहर कोतवाली के सांईधाम कालोनी अमेठी कोहना निवासी सीआरपीएफ जवान विशुन प्रताप सिंह जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। कुछ दिन पहले की वह छुट्टी पर घर आए हैं। उनकी ससुराल कन्नौज थाना विशुनगढ़ के अमोड़ाबाग में है। दो दिन पहले जन्माष्टमी मनाने के लिए वह परिवार के साथ अपनी ससुराल गए थे। घर पर ताला लगा था। सोमवार रात चोर मेन गेट का ताला तोड़ कर घुस गए। चोरों ने अलमारी, बक्सों और अटैचियों से सोने-चांदी के जेवर व नकदी निकाल ली। मंगलवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो शक हुआ। आवाज लगाने पर कोई जवाब न आने पर सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पांचालघाट चौकी प्रभारी रामसनेही ने एक सिपाही को मौके पर भेज दिया। सिपाही ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और वापस चला गया। स्थानीय लोगों ने फोन कर सीआरपीएफ जवान को सूचना दी। दोपहर को परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घर का सामान बिखरा देखकर पत्नी रेनू के होश उड़ गए। सीआरपीएफ जवान ने बताया कि चोर उसके यहां से 70 हजार रुपये और सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र पायल समेत अन्य जेवर ले गए। बताया कि करीब दो लाख के जेवर चोरी हुए हैं। पीड़ित ने चौकी प्रभारी को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed