{"_id":"5b8597d942c79246716645fb","slug":"15354818066-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को हवालत में डालने पर दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को हवालत में डालने पर दरोगा लाइन हाजिर
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। नाबालिग पर भी कार्रवाई के साथ ही उसे हवालात में डालने की शिकायत पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मौधा निवासी जितेंद्र पाल का खेत गांव नहरैया के पास है। सोमवार को खेत पर नहरैया निवासी विजयपाल के जानवर चले गए। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ ही फायरिंग हो गई। हालांकि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने गांव नहरैया निवासी विजयपाल, एक किशोर, नवाब सिंह, कोतवाल, सूरजपाल और गांव मौधा निवासी छोटू सिंह, मिलन पाल, मोनू, रविपाल का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। इसमें एक किशोर का शांति भंग में चालान करने के बाद ताजपुर चौकी प्रभारी सीलेश गौतम ने उसे हवालात में डाल दिया। इसकी शिकायत आलाधिकारियों से की गई। सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह ने चौकी प्रभारी को इस कार्रवाई पर लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही विवेक की चालान रिपोर्ट में उसका नाम हटवा दिया गया। किशोर के परिवार वालों ने काफी हंगामा भी किया।