{"_id":"5b69e2864f1c1b07788b8295","slug":"15336659182-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश पर गए दो शिक्षक हुए लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवकाश पर गए दो शिक्षक हुए लापता
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजेपुर(फर्रुखाबाद)। अवकाश लेकर गए दो सहायक अध्यापक लापता हो गए। उनके वापस न आने पर प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक के चचेरे भाई ने बीईओ को सूचना दी है। दोनों शिक्षक ललितपुर जिले के रहने वाले हैं।
राजेपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कड़क्का के सहायक अध्यापक नंदराम व प्राथमिक विद्यालय मंदपुरा के सहायक अध्यापक रमेश चंद्र यादव जिला ललितपुर के रहने वाले हैं। 24 जुलाई को दोनों शिक्षक दो दिन का अवकाश लेकर एक साथ घर ललितपुर गए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद वह वापस ड्यूटी पर नहीं आए। प्राथमिक विद्यालय कड़क्का की प्रधानाध्यापिका ऊषादेवी ने शिक्षक नंदराम के वापस न आने की बीईओ शिवशंकर मौर्या को सूचना दी। तभी प्राथमिक विद्यालय मंदपुरा के शिक्षक रमेश चंद्र यादव के वापस न आने की जानकारी मिली।
बीईओ व प्रधानाध्यापक ने दोनों शिक्षकों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करना चाहा तो उनके मोबाइल नंबर बंद थे। पांच अगस्त को नंदराम के चचेरे भाई प्रान सिंह ने बीईओ शिव शंकर मौर्या को लिखित सूचना दी कि उनका चचेरा भाई नंदराम व रमेश चंद्र यादव घर आए थे। वह घर से बाइक से ओरछा मंदिर ललितपुर गए थे। उनकी बाइक, कपड़े व मोबाइल बेतवा नदी किनारे पड़े मिले। दोनों लोगों का कोई पता नहीं चल रहा है। इसकी सूचना ललितपुर कोतवाली में दी है। बीईओ शिव शंकर मौर्या ने बताया कि दोनों शिक्षकों के गायब होने की जानकारी प्रान सिंह ने दी है।