फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शराब पीने से रोकने पर डॉक्टर ने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़

शराब पीने से रोकने पर डॉक्टर ने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़

Tue, 07 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार देर रात शराब पीने से मना करने पर नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने अपने तीन साथियों के साथ रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं कर्मचारियों को गालीगलौज करते हुए मारपीट की और धमकी देकर चले गए। प्रबंधक ने एक डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है।


नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार रात एक डाक्टर अपने तीन साथियों के साथ खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के दौरान वह लोग शराब पीने लगे। यह देख रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने शराब पीने से मना किया तो तीनों आगबबूला हो गए और कर्मचारियों को गालियां देना शुरू कर दी। यही नहीं इन लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद तीनों धमकी देते हुए चले गए। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी रेस्टोरेंट मालिक को दी। सोमवार को प्रबंधक ने तीनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल कायमगंज जसवंत सिंह ने बताया कि सूचना आई थी। पुलिस को भेजा गया था। वहां पर हल्का-फुल्का विवाद हुआ था, जो निपट गया। उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed