फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गैर इरादतन हत्या में चार को दस साल की सजा

गैर इरादतन हत्या में चार को दस साल की सजा

Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अपर जिला जज हर्षवर्धन ने गैर इरादतन हत्या के मामले के चार आरोपियों को दोषी पाकर 10-10 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 33-33 हजार रुपये जुर्माना किया है।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रोहिला गांव निवासी नरेंद्र सिंह 25 सितंबर 2011 को बेटे अजीत सिंह के साथ खेत पर गए थे। वह पशुओं के लिए चारा लेकर खेत से घर लौट रहे थे। पुरानी रंजिश में गांव के देवेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, पूर्वज कुमार और अरवीत ने पिता-पुत्र को घेर लिया। मारपीट व फायरिंग की। पिता-पुत्र गोली लगने से घायल हो गए। अजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल पिता नरेंद्र सिंह ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने दलीलें पेश की। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने चारों आरोपियों को दोषी पाकर सजा और जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed