फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एआरटीओ के दो लिपिक समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एआरटीओ के दो लिपिक समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। परिवहन कार्यालय में शनिवार को एसपी के छापे के बाद पुलिस ने दो लिपिकों सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान आठ बाइकों को सीज कर दिया गया। एसपी की इस कार्रवाई से दलालों में अफरातफरी मच गई।

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने फोर्स के साथ परिवहन कार्यालय में दलालों की धरपकड़ के लिए छापा मारा था। पुलिस की टीम ने यहां से 14 बाहरी लोगों को पकड़ लिया। साथ ही यहां खड़ी आठ बाइकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस पकड़े गए सभी लोगों को कोतवाली ले आई। देर रात इंस्पेक्टर अतुल कुमार ने पकड़े गए थाना कमालगंज के कतरौली पट्टी निवासी अजय सिंह, शहर कोतवाली के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी मनोज राठौर, फतेहगढ़ कोतवाली के ग्वालटोली निवासी शिवम बाथम उर्फ लल्ला, मऊ दरवाजा के कांशीराम कालोनी निवासी हिमांशु बाथम के साथ ही परिवहन कार्यालय के लिपिक विमलेश द्विवेदी, बाबू सचान व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि मुखबिर की सूचना पर फोर्स ने छापा मारा। यहां पकड़े गए आरोपियों से 183 डीएल और आरसी के साथ ही एक लैपटॉप बरामद हुआ। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि लिपिकों की मिलीभगत से वह लोग परिवहन कार्यालय में जनता से कागजात लेकर उनका काम कराते थे। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि मौके से मिलीं आठ बाइकों को सीज किया गया है। पकड़े गए अन्य लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed