{"_id":"5b3e5d1f4f1c1b07278b4c11","slug":"15308137264-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महामंत्री के रिश्तेदार से मुंशी ने की अभद्रता, नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा महामंत्री के रिश्तेदार से मुंशी ने की अभद्रता, नोकझोंक
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली में मारपीट के आरोपियों की पैरवी करने गए भाजपा जिला महामंत्री के रिश्तेदार से मुंशी की नोकझोंक हो गई। मुंशी पर कार्रवाई के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने एएसपी ने मुलाकात की। एएसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
भाजपा के जिला महामंत्री विमल कटियार के परिचित की शादी बुधवार की रात मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में थी। विमल शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर चले गए। कुछ समय बाद बारात में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट होने के साथ ही कुर्सियां चल गईं। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस फतेहगढ़ के नेकपुर कला निवासी मयंक कटियार और कल्लू कटियार, जहानगंज थाना के हब्बापुर गांव निवासी शिवम कटियार को फतेहगढ़ कोतवाली ले गई। जिला महामंत्री के रिश्तेदार संजय कटियार कोतवाली पैरवी के लिए पहुंचे। मुंशी अतुल कुमार से युवकों को छोड़ने के लिए। विमल कटियार से मोबाइल पर बात करने को कहा तो नोकझोंक हो गई।
गुरुवार को विमल कटियार, भाजपा महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव राजपूत, संजीव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, प्रभात अवस्थी, वीरेंद्र कठेरिया एसपी अतुल कुमार से मिलने पहुंचे। एसपी के न होने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह से शिकायत की। एएसपी ने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल इसकी जांच सीओ सिटी रामलखन सरोज को सौंपी है। भाजपा नेताओं ने मुंशी को लाइन हाजिर करने की मांग की।