फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कार हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक को मारी गोली

कार हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक को मारी गोली

Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजेपुर(फर्रुखाबाद)। तिलक समारोह से घर लौटते समय कार निकालने के विवाद में दबंग ने युवक को गोली मार दी। घायल के चचेरे भाई ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के हरिहारपुर गांव निवासी नत्थू सिंह के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का शुक्रवार को तिलक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने गांव का मंजीत कार से आया था। उसने कार प्रबल प्रताप के घर के पास खड़ी कर दी। तिलक समारोह का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंजीत घर जाने को कार निकाल रहा था। उसकी कार सड़क के बीचोंबीच आ गई। तभी गांव के योगेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने कार को सड़क के बीच से जल्दी हटाने की बात कही, इसी को लेकर मंजीत और योगेंद्र सिंह में विवाद होने लगा। यह देखकर योगेंद्र के साथी भी आ गए और मंजीत को गाली देने लगे।
विज्ञापन


विवाद होता देखकर मंजीत का चचेरा भाई सुरजीत उर्फ सोनू मौके पर आया और गाली देने का विरोध किया। इससे नाराज योगेंद्र व उसके साथियों ने तमंचा निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सुरजीत के पैर में लग गई। तीन-चार फायर होने से तिलक समारोह में हड़कंप मच गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दरोगा अनुराग सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांचपड़ताल के बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजीत ने गांव के ही योगेंद्र सिंह, धनपाल, अशोक, अरविंद, जिला शाहजहांपुर थाना मदनापुर के खिरिया गांव निवासी वीरू, थाना तिलहर के महियापुर गांव निवासी आदेश के खिलाफ तहरीर दी। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। एसओ अंगद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed