फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 10 Mar 2019 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
शमसाबाद थाना क्षेत्र के घटियापुर गांव निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगा कर तहरीर दी है। पति-पत्नी दोनों का विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रदीप (27) पुत्र वीरेंद्र की शादी 27 मार्च 2017 को शाहजहांपुर जनपद के अल्लागंज थाना क्षेत्र के गौंटिया गांव निवासी आशा देवी से हुई थी। आरोप है कि शुरुआत से ही ससुरालीजन प्रदीप को परेशान करते थे।
विज्ञापन


इसके चलते आशा और प्रदीप में विवाद होने लगा। बाद में मामला अदालत तक पहुंच गया। अब अदालत में मामला विचाराधीन है। आशा अपने मायके में ही रहती है। पिछले साल उसके परिजनों ने आशा के अपहरण की बात कह कर प्रदीप से 30 हजार रुपये भी ठगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रदीप के ससुरालीजन पंचायत के लिए गांव आए थे। सभी के जाने के बाद प्रदीप वहां ससुरालीजनों से बात करता रहा था। इसके बाद वह घर चला आया था। रात में प्रदीप की तबियत खराब हो गई। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


उन्होंने मामले की तहरीर थाने में दी है। उन्होंने ससुरालीजनों पर मंदिर में प्रदीप को जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

पिता ने लगाया ससुरालीजनों पर जहर देने का आरोप
पति-पत्नी का अदालत में चल रहा है मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed