फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में लापरवाही बरत रही पुलिस

दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में लापरवाही बरत रही पुलिस

Tue, 12 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म पीड़ित पर तेजाब फेंक कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है। लोहिया अस्पताल में महिला ने चार लोगों ने खुलकर नाम बताए थे, उसने मजिस्ट्रेट को बयान भी दिया, इसके बावजूद पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


फतेहगढ़ की मूल निवासी महिला कानपुर शहर मेें रहती है। उसके साथ इसी साल मई में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसमें बीएसएनएल में अधिकारी अमर सिंह राठौर निवासी फतेहगढ़, अजय प्रताप सिंह निवासी मैनपुरी बीएसएन, बलजीत सिंह सरदार सिखलाई रेजीमेंट में सैनिक और योगेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने अमर सिंह, अजय और योगेंद्र को जेल भेज दिया था जबकि बलजीत के खिलाफ जांच चल रही है। दोनों बीएसएनएल अधिकारी निलंबित भी कर दिए गए थे। अजय सिंह अभी जेल में हैं जबकि दो आरोपी जमानत पर बाहर हैं। इसी मुकदमे के सिलसिले में रविवार को महिला फतेहगढ़ निवासी अपने वकील से मिलने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन शाम को लौटते समय रास्ते से चार लोगोें ने उसे उठा लिया और एक कमरे में बंद कर दिया था। सोमवार शाम को अंधेरा होने पर महिला के हाथ-पैर बांधकर चारों लोगों ने वैन में डाला और रार रोड स्थित एमआर ईट भट्ठा के पास तेजाब डाल दिया था।

लोहिया अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया था। लोहिया अस्पताल में मजिस्ट्रेट ने देर राम महिला के बयान भी दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार महिला ने चारों आरोपियों के नाम बताए। मोहल्ले के मंजीत यादव की तहरीर पर पुलिस ने धारा 326 में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।


पूरा मामला स्पष्ट होने के बावजूद पुलिस महिला की तहरीर का इंतजार कर रही है। सीओ सिटी शरद चंद्र शर्मा का कहना है कि अभी तक महिला के पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-पीड़िता पर तेजाब फेंकने का मामला
-नाम बताने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed