फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तीन यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा

तीन यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा

Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रेन में यात्रा कर रहे तीन यात्रियों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नगदी और सामान लूट लिया गया। बेहोश यात्रियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला बदायूं के गांव महसोलिया निवासी जाहिर पुत्र शेख मोहम्मद जयपुर में कबाड़ की खरीद-बिक्री का काम करता है। उसके साथ में उसका चचेरा भाई आमिर भी काम करता है। बकरीद का त्यौहार होने के कारण दोनों भाई घर आ रहे थे। वह लोग जयपुर लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इस ट्रेन में जहरखुरानों गिरोह के सदस्य भी यात्रा कर कर रहे थे। गिरोह के सदस्यों ने रास्ते में उन्हें अपनी बातों में फंसाने के बाद नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके कुछ समय बाद दोनों भाई बेहोश हो गए। उनके बेहोश होते ही गिरोह के लोग उनके पास से नगदी और मोबाइल के अलावा बैग लूट कर ले गए। शनिवार की सुबह जब ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने यात्री बेहोश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर दोनों यात्रियों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती जाहिर ने बताया कि उनके पास से गिरोह के लोग 14 हजार रुपये और मोबाइल के अलावा बैग ले गए। उसके भाई के पास से 5 हजार रुपये और बैग ले गए। घटना की सूचना यात्रियों के परिवार वालों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला कासगंज के कसबा गंजडुंडवारा निवासी इसरार अपनी बेटी के पास जयपुर गया था। वहां से शनिवार को वह लौट रहा था। रास्ते में उसे बेहोश करने के बाद जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसके पास से 10 हजार रुपये और मोबाइल के अलावा बैग ले गए। उसे भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।



तीन यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा
लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ले गए माल
जयपुर से लौट रहे थे चचेरे भाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed