फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डायरी से मिली कुछ लोगों की हैंडराइटिंग

डायरी से मिली कुछ लोगों की हैंडराइटिंग

Sun, 03 Mar 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
डायरी से मिली कुछ लोगों की हैंडराइटिंग
फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है। जो बारूद विस्फोट में पाया गया, वह भी कम मारक क्षमता का है। इससे यह तय हो गया है कि कालिंदी विस्फोट आतंकी घटना नहीं है। पकड़े गए कुछ लोगों की हैंडराइटिंग डायरी में मिली है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में 20 फरवरी को विस्फोट हो गया था। इसकी जांच एटीएस व जीआरपी फर्रुखाबाद कर रही है। तकरीबन नौ लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई और शौचालय के पास मिले बारूद को जांच के लिए विधि विज्ञान केंद्र आगरा भेजा गया। बताया जा रहा है कि जांच में बारूद कम मारक क्षमता का मिला है। हालांकि अभी इसकी लिखित में रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


जीआरपी सूत्रों की मानें तो जांच में कम मारक क्षमता का बारूद निकलने से यह आतंकी घटना कतई नहीं है। रंजिशन फंसाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अभी भी पकड़े गए लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। शौचालय के पास मिली डायरी से कुछ लोगों की हैंडराइटिंग मिलाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो एक-दो लोगों की हैंडराइटिंग मिलने की बात सामने आ रही है। मंगलवार तक फोरेंसिक रिपोर्ट भी आ जाएगी। ऐसे में तीन-चार दिन में घटना का खुलासा होने के आसार हैं। जीआरपी थाना प्रभारी मुकेश मलिक ने बताया कि मंगलवार तक फोरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी। लैब के डायरेक्टर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बारूद बहुत कम मारक क्षमता वाला था। आतंकी घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले बारूद की मारक क्षमता ज्यादा होती है। हैंडराइटिंग मिलान से भी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed