फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दूल्हे के पिता की रिवाल्वर व 1.75 लाख रखा बैग चोरी

दूल्हे के पिता की रिवाल्वर व 1.75 लाख रखा बैग चोरी

Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
दूल्हे के पिता की रिवाल्वर व 1.75 लाख रखा बैग चोरी
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित एक होटल में चल रहे शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता का 1.75 लाख रुपये, रिवाल्वर व कारतूस रखा बैग चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पुलिस मामले के खुलासा करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला तिवारी गली निवासी रविंद्र मोहन वर्मा के पुत्र हर्षित वर्मा का शादी 25 जनवरी की रात ठंडी सड़क स्थित एक होटल में थी। रात करीब 10.10 बजे शादी समारोह के दौरान रविंद्र मोहन वर्मा ने हाल में पड़ी कुर्सी में अपना बैग रख दिया। बैग में रिवाल्वर, कारतूस व 1.75 लाख रुपये रखे थे। बैग रखने के बाद रविंद्र मोहन कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद उनकी नजर कुर्सी पर पड़ी तो बैग गायब था।
विज्ञापन


सूचना पर दरोगा बनी सिंह ने होटल पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसमें सफेद रंग की शर्ट व जींस पहने एक युवक कुर्सी पर रखे बैग को उठाता नजर रहा है। उसका चेहरा साफ समझ में नहीं आ रहा है। युवक के शारीरिक बनावट के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि बैग चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed