फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   खिड़की की जाली तोड़कर एक लाख रुपये व जेवरात चोरी

खिड़की की जाली तोड़कर एक लाख रुपये व जेवरात चोरी

Sun, 05 May 2019 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
खिड़की की जाली तोड़कर एक लाख रुपये व जेवरात चोरी
जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार रात को चोरों ने भाजपा नेता के भाई के घर की खिड़की की जाली तोड़कर कमरे से एक लाख नगद व जेवरात चोरी कर लिए। युवक व उसकी मां छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलरिया निवासी अमित कुमार बाथम पुत्र स्व. संतोष बाथम भाजपा नेता आदित्य बाथम के भाई हैं। अमित की जनपद कन्नौज के छिबरामऊ से शादी तय हो चुकी है। 12 मई को सगाई आदि की रस्म होनी है।
विज्ञापन



इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपये बैंक से निकाल कर घर में रखे थे। शनिवार रात को बिजली जाने के बाद वह व उनकी मां उर्मिला देवी छत पर सोने चली गईं। नीचे कमरे में ताला पड़ा था। इसी दौरान चोर घर के बाहरी हिस्से में लगी खिड़की की जाली तोड़कर प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। वहां रखी अलमारी से एक लाख रुपये, चेन, चार अंगूठी, दो जोड़ी पायलें चोर चोरी कर ले गए। सुबह अमित छत से नीचे आया तो घर की हालत देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। अमित ने चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।


खिड़की की जाली तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

युवक व उसकी मां छत पर सो रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed