फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बाहुबली की सेवा को जुगाड़ से लगती पुलिस कर्मियों की ड्यूटी

बाहुबली की सेवा को जुगाड़ से लगती पुलिस कर्मियों की ड्यूटी

Sat, 30 Mar 2019 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बाहुबली की सेवा को जुगाड़ से लगती पुलिस कर्मियों की ड्यूटी
फर्रुखाबाद। केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में 12 से अधिक बाहुबली सजा काट रहे हैं। जेल में ठाठ की जिंदगी जीने वाले इन बाहुबलियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाने के लिए पुलिस कर्मी जुगाड़ लगाते हैं। इसके लिए उन्हें भेंट भी चढ़ानी पड़ती है। इसी खेल के चलते पेशी जाने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से कई बाहुबली फरार हो चुके हैं। इनमें मेरठ से फरार हुए बदन सिंह उर्फ बद्दो भी शामिल है। जिसका चार दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि एसटीएफ ने सेंट्रल जेल पहुंचकर बदन सिंह व अन्य बाहुबलियों से मुलाकात करने वालों का ब्योरा खंगाला है। वहीं, बार-बार अभिरक्षा में जाने वाले पुलिस कर्मी भी एसटीएफ के रडार पर आ चुके हैं।
विज्ञापन


मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के मोहल्ला बैरीपुरा निवासी माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो व उसके भाई किशन को वर्ष 1996 में अधिवक्ता रवींद्र गूजर की हत्या के मामले में गौतमबुद्ध नगर न्यायालय से वर्ष 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। किशन की मौत हो चुकी है, जबकि बदन सिंह को प्रशासनिक आधार पर गत वर्ष सेंट्रल जेल भेजा गया था। 27 मार्च की शाम उसे पेशी के लिए गाजियाबाद न्यायालय सरकारी वाहन से ले जाया गया। 28 मार्च को पेशी के बाद सीधे वापस लाने के बजाय मौज-मस्ती व मोटी रकम के लालच में पुलिस कर्मी उसे मेरठ होटल में ले गए। वहां से वह फरार हो गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल जेल में बंद बाहुबली पेशी पर जाने के लिए अपने मनपसंद पुलिस कर्मियों का चयन करते हैं। इसके लिए मोटा चढ़ावा भी चढ़ता है। बाहुबली जेल के अंदर भी ठाठ से रहते हैं। उन्हें मनमर्जी का खाना मिलने के साथ अन्य सुविधाएं व शौक के साधन भी बंदी रक्षक ही मुहैया कराते हैं। एसटीएफ ने जेल में बंद बाहुबलियों का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला उनके गुर्गे यहां पर स्थायी रूप से रह रहे हैं। गुर्गों के पास लग्जरी वाहनों का बेड़ा भी है। जिसका उपयोग पुलिस व जेल के लोग भी करते हैं। फिलहाल गुर्गों के साथ ही बार-बार पेशी पर जाने वाले पुलिस कर्मियों की भी एसटीएफ ने गहनता से जानकारी ली। इससे वह रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed