फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लकूला में आबकारी टीम को धधकती मिली भट्ठी

लकूला में आबकारी टीम को धधकती मिली भट्ठी

Thu, 25 Apr 2019 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
लकूला में आबकारी टीम को धधकती मिली भट्ठी
फर्रुखाबाद शहर की गिहार बस्ती लकूला में आबकारी टीम ने गुरुवार दोपहर को छापा मारा। वहां टीम को एक घर में शराब बनती हुई मिली। पुलिस ने वहां से 60 लीटर शराब बरामद कर 450 लीटर लहन नष्ट करा दिया।
विज्ञापन


आबकारी विभाग पर जब अधिकारी कार्रवाई करने का दबाव बनाते हैं तब उन्हें शहर की गिहार बस्ती लकूला याद आ जाती है। वहां पहुंचकर कुछ डिब्बे लहन के निकाल कर उन्हें फैलाकर फोटो खिंचवाने के बाद अपनी पीठ खुद थपथपाकर आबकारी विभाग के लोग चले जाते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को टीम लकूला पहुंची तो सबसे पहले रामपाल के घर पर पुलिस ने छापा मारा। वहां पुलिस को गैस चूल्हे पर शराब बनती मिली लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने वहां आसपास के घरों व घूरे आदि को खंगालकर डिब्बों में दबाकर रखा गया लहन निकाल कर उसे नष्ट कर दिया।

पुलिस ने वहां से 60 लीटर शराब बरामद की। आबकारी इंस्पेक्टर अमित राज ने बताया कि रामपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में 450 लीटर लहन नष्ट किया गया।

लकूला में आबकारी टीम को धधकती मिली भट्ठी

60 लीटर शराब बरामद, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed