फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   झांसा देकर पूर्व सैनिक से 41 हजार की ठगी

झांसा देकर पूर्व सैनिक से 41 हजार की ठगी

Wed, 20 Feb 2019 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
झांसा देकर पूर्व सैनिक से 41 हजार की ठगी

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैस एजेंसी का लाइसेंस स्वीकृत कराने के नाम पर पूर्व सैनिक से 41500 रुपये की ठगी हो गई। दोबारा खाते में रुपये भेजने का मैसेज आने पर शक हुआ तो मामले की जानकारी हुई।

फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी रिटायर्ड नायब सूबेदार विजय सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र भेजा है। इसमें कहा कि जनवरी में उन्होंने इंडियन आयल गैस एजेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। कुछ दिन बाद उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया कि उनके कागजात स्वीकृत हो गए हैं। इस पर उन्होंने बताए गए मुंबई स्थित बैंक के खाते में 41500 रुपये 13 फरवरी को ट्रांसफर कर दिए। दोबारा मैसेज के माध्यम से प्रस्तावित गैस गोदाम के भूमि के अभिलेख मंगाए गए। विजय सिंह ने मैसेज के जवाब में कहा कि भूमि के कागजात उनके परिजनों के नाम हैं। जिसे ट्रांसफर कराने में समय लगेगा। इस पर उनसे उसी खाते में एक लाख 35 हजार रुपये फिर डालने को कहा गया। शक होने पर उन्होंने अपने दोस्त से मुंबई में जानकारी कराई तो पता चला कि खाता नंबर इंडियन आयल कंपनी का नहीं है, बल्कि वह खाता नंबर किसी अन्य के नाम से है। अब उस नंबर से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक से 41 हजार रुपये की ठगी
गैस एजेंसी का लाइसेंस स्वीकृत का दिया था झांसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed