फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 11 Jan 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला
दहेज में एसी व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर की विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने एसपी के आदेश पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



नगर से सटे गांव लालपुर पट्टी निवासी आरती की शादी 4 मार्च 2017 को सतेंद्र निवासी गांव खड़ेई कोतवाली पटियाली जनपद कासगंज से हुई थी।

मायके वालों ने शादी में दस लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुरालीजन शादी के बाद दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं हुए और दहेज में एक एसी व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मायके वाले जब दहेज नहीं दे पाए तो ससुरालीजनों ने शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


बीच में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ससुरालीजनों ने समझौता कर लिया और वह दुबारा ससुराल चली गई। लेकिन ससुरालीजनों का रवैया नहीं बदला और फिर से दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इस पर उसने ससुरालीजनों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 अक्टूबर 2018 को दोपहर के समय ससुर, पति, जेठ, देवर मायके आए और दायर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट कर दी। बचाने आए माता-पिता को भी पीट दिया। जब आसपास के लोग आए तो धमकी देते हुए चले गए।


आरती की तहरीर पर कोतवाली में पति सतेंद्र, ससुर बादाम सिंह, सास सियादेवी, जेठ मनोज, जेठानी ललिता देवी, देवर देवेंद्र सिंह, ननद सरिता निवासीगण गांव खड़ेई कोतवाली पटियाली जनपद कासगंज के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया।

दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला
एसपी के आदेश पर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed