{"_id":"5c868ea4bdec2213e76c1bb4","slug":"101552322212-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे को लेकर चचेरे भाई ने युवक को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटवारे को लेकर चचेरे भाई ने युवक को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंगूरीबाग में बंटवारे के विवाद में चचेरे भाइयों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल ने रुपये व मोबाइल लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने मेडिकल के बाद एनसीआर दर्ज कर ली है।
अंगूरीबाग मोहल्ला निवासी दीपक कुमार के मां-बाप की मौत हो चुकी है। दीपक दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। कुछ दिन पहले दीपक अपने दोस्त भोलू निवासी पक्कापुल के घर आया था। सोमवार को दीपक अंगूरीबाग गया तो उसकी अपने चचेरे भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर हमलावरों ने दीपक को मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित ने कोतवाली में चचेरे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि हमलावर उसके पास से 3800 रुपये और मोबाइल भी लूट ले गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दीपक के चचेरे भाई चंदू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि चचेरे भाइयों में बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई थी। रुपये व मोबाइल लूटने का आरोप गलत है। एनसीआर दर्ज कर ली गई है।