फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तांत्रिक न मिलने पर पुलिस ने गुर्गों की सूची बनाई

तांत्रिक न मिलने पर पुलिस ने गुर्गों की सूची बनाई

Tue, 05 Mar 2019 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
तांत्रिक न मिलने पर पुलिस ने गुर्गों की सूची बनाई
कंपिल (फर्रुखाबाद)। कस्बा के मोहल्ला पट्टीमदारी स्थित तांत्रिक के घर पर मंगलवार को पुलिस ने छापा मारा। तांत्रिक के न मिलने पर उसकी पत्नी व मोहल्ले के लोगों से जानकारी ली। तांत्रिक के गुर्गों की सूची बनाकर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


थाने के दरोगा दयामहेश मंगलवार सुबह पुलिस बल के साथ पट्टीमदारी स्थित घर तांत्रिक के घर पहुंचे। इससे पहले ही भनक लगने पर तांत्रिक अपने गुर्गों के साथ खिसक चुका था। पुलिस ने तांत्रिक के परिजनों से पूछताछ की। मोहल्ले वालों ने बताया कि कई माह से झाड़फूंक की जा रही है। तांत्रिक के कारनामों के चलते आएदिन विवाद होता है। इस पर तांत्रकि के गुर्गे पीड़ितों से मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पुलिस ने पूछताछ कर तांत्रिक के गुर्गों की सूची बनाई।
विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को कासगंज निवासी युवक की पत्नी से तांत्रिक ने झाड़फूंक के दौरान छेड़छाड़ कर दी थी। इसका विरोध करने पर गुर्गों ने युवक की पिटाई कर दी थी। बीचबचाव करने पर परिजनों से धक्कामुक्की कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि तांत्रिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed