फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.70 lakh looted by miscreants from the house of bullion dealer

बदमाशों ने सराफा व्यापारी के घर से 1.70 लाख लूटा

Tue, 14 Jul 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 14 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला प्रधानिया निवासी उमेश चंद्र रस्तोगी की बाजार में सराफा की दुकान
विज्ञापन
है। यह तंबाकू का कारोबार भी करते हैं। मंगलवार की शाम को घर में उमेश च ंद्र की  पत्नी सीमा अपनी पुत्रवधू विद्या के साथ मौजूद  थीं। रात करीब 7.30 बजे दो व्यक्तियों ने दरवाजा खटकाया। सीमा के दरवाजा खोलते ही दोनों व्यक्तियों ने सीमा का मुंह दबा लिया । वे घर के अंदर घुस

गए। इनके पीछे पांच छह लोग हथियारों के साथ घर में घुस आए। बदमाशों ने सीमा के साथ मारपीट की। यह देख बहू विद्या बचाने आईं तो बदमाशों ने उसे भी पीटा। फिर दोनों के हाथपैर बांधकर असलहे दिखाकर  एक तरफ बैठा दिया।अलमारी, बक्सा के ताले तोड़कर जेवर और नगदी लूट ली। इसी बीच उमेश चंद्र दुकान बंद कर घर पर आए। इन्हाेंने दरवाजा बंद होने पर

कुंडी खटकाई। कुंडी की आवाज सुनकर बदमाशों ने सीमा से पति का मोबाइल फोन मिलवाया और जान से मारने की धमकी देकर 15 मिनट बाद आने की बात कहलवा दी। उमेश बाजार चला गया। करीब 20 मिनट बाद घर लौट कर आया तो घर का  नजारा ही कुछ और था। घर के दरवाजे खुले पड़े थे। महिलाआें के हाथपैर बंधे थे। बदमाश फरार हो चुके थे। उमेश ने अपनी

पत्नी और पुत्रवधू को बंधक मुक्त किया। पत्नी ने घटना की जानकारी दी। उमेश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। पुलिस को  सराफा

व्यापारी के घर के बाहर दो बाइकें लावारिश अवस्था में खड़ी मिलीं। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लिया। उमेश चंद्र रस्तोगी ने बताया कि बदमाश लगभग 1.70 लाख रुपये के जेवर व नगदी लूट ले गए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि मामले जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed