{"_id":"63d4160633b84e02482e8a2d","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp740802844-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। भांजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड के शव का पोस्टमार्टम कराया।
कन्नौज कोतवाली के छिबरामऊ गांव अतिराजपुर निवासी होमगार्ड रमेश चंद्र दीक्षित(57) फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज में किराये के मकान में रहते थे। गुरुवार की शाम वे कलक्ट्रेट एनआईसी में ड्यूटी कर रहे थे। अचानक रमेश की हालत बिगड़ गई। होमगार्ड जयराम तिवारी की सूचना पर भांजा रंजन तिवारी पहुंचा। रंजन ही रमेश को अस्पताल लेकर गया। इलाज के बाद वह रमेश को घर ले आया। शुक्रवार की सुबह हालत बिगड़ने पर रंजन मामा रमेश को दोबारा लोहिया अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टर ने रमेश को मृत घोषित कर दिया।
भांजे रंजन तिवारी ने बताया कि मामा के तीन बेटे अनुपम, विवेक, विपिन व एक बेटी सीमा है। मामी रमाकांती को सूचना दे दी है। (संवाद)