{"_id":"63c43db319014c26b71ee420","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp7390088154-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फोटोग्राफर की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फोटोग्राफर की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Jan 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
बरेली-इटावा हाईवे पर पांच माह पूर्व हुई फोटोग्राफर की हत्या में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निनौआ निवासी फोटोग्राफर कौशल कुमार कठेरिया की मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बघार नाला के पास 12 अगस्त 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस घटना में अरविंद उर्फ विपिन ने नलकूप कालोनी धंसुआ निवासी विशाल उर्फ लड्डू, कुटरा कालोनी निवासी रजत मिश्रा उर्फ राजा, नगला नैन निवासी आकाश ठाकुर और ब जरिया निवासी अजीत उर्फ गोलू समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद अजीत और रजत जेल जा चुके हैं, जबकि विशाल और आकाश फरार हैं। मऊदरवाजा पुलिस ने शनिवार रात धंसुआ गांव से विशाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।