{"_id":"63c43d592102576d7c086c48","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp7390083117-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिता-पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिता-पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
संकिसा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी निवासी ईश्वर देवी ने गांव के ही हाकिम सिंह, सर्वेश, वेदराम के खिलाफ एसपी अशोक कुुमार मीणा के आदेश पर मेरापुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि हाकिम सिंह से 16 अगस्त को जमीन का बैनामा कराया था। 11 नवंबर को ईश्वर देवी खरीदी गई जमीन पर निर्माण कराने गईं तो सर्वेश व वेदराम वहां पहुंचे और बताया कि पिता हाकिम ने इस भूमि का बैनामा 31 अक्तूबर को उनके नाम पर कर दिया है।
ईश्वर देवी ने बताया कि उनका बैनामा पहले का है और दाखिल खारिज भी हो चुका है। दोनों पुत्रों ने निर्माण करने से रोककर जान से मारने की धमकी दी। ईश्वर देवी ने इस मामले मेें एसडीएम से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरापुर एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)