{"_id":"6390e3a26f9dc641e6293321","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp732316872","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसपी का फोन न उठाने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसपी का फोन न उठाने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार देर रात शहर कोतवाली और मऊदरवाजा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने बजरिया चौकी प्रभारी को फोन किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ। ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए बजरिया चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने शहर कोतवाली में निरीक्षण के दौरान पत्रावली के अलावा दफ्तर की साफ-सफाई भी देखी। इसके बाद वह मऊदरवाजा थाने पहुंचे। वहां भी उन्होंने मुकदमों के बारे में जानकारी ली। हवालात और दफ्तर का निरीक्षण करने के बाद एसपी वापस जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बजरिया चौकी प्रभारी सुरेश सिंह चाहर को फोन मिलाया।
चौकी प्रभारी ने एसपी का फोन रिसीव नहीं किया। एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की कार्रवाई से अधीनस्थ चौकन्ने हो गए।