{"_id":"6390e233ce45e769cc47b73c","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp7323165109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जानलेवा हमले में पांच के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जानलेवा हमले में पांच के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। खेत में पानी लगाने के विवाद में 14 दिन पहले ग्रामीण को गोली मारने में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी सचिन कुमार ने गांव के बादाम सिंह यादव, अनार सिंह यादव, अभिषेक यादव, अमित यादव, सत्येंद्र यादव के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि 22 नवंबर को भाई गुलशन कुमार खेत में पानी लगा रहा था। उसी दौरान बादाम सहित पांचों लोग लाठी-डंडे, फावड़ा व तमंचा लेकर पहुंचे। इन लोगों ने पानी लगाने का विरोध कर गाली-गलौज की।
गुलशन के एतराज जताने पर सत्येंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे भाई की कोहनी के पास गोली लगी। इसके बाद गुलशन के फावड़ा मार दिया। शोर सुनकर वह बचाने गया तो उस पर भी फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। बादाम सहित सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।