फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार से मांगी पचास हजार की रंगदारी

Sun, 04 Dec 2022 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार से पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस से शिकायत करने पर हिस्ट्रीशीटर ने साथियों सहित तमंचे निकालकर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी अशोक कुमार गुप्ता की पुल मंडी के पास परचून की दुकान व जमीन है। दो दिसंबर को अशोक पत्नी व मजदूरों के साथ दुकान के पास की जगह में सफाई कर रहे थे। मोहल्ला पुल मंडी निवासी हिस्ट्रीशीटर साथियों सहित मौके पर आया और बिना पूछे खाली जगह पर काम करने का विरोध किया।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार से पचास हजार रुपये रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर हिस्ट्रीशीटर ने झूठे मुकदमे में बंद करवाने की धमकी दी। अशोक कुमार ने यूपी 112 पर सूचना देने के लिए फोन निकाला। इस पर हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने तमंचे निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोवताली में सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed