फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: युवक पर हमला कर गोली मारी, हालत गंभीर

Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
राजेेपुर। बाइक से घर जा रहे युवक को रविवार रात लाठी मार कर गिराने के बाद गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कड़क्का निवासी शैलेंद्र उर्फ शिवा दुबे (35) रविवार रात करीब 10 बजे राजेपुर से बाइक से घर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले शिवा पर तीन लोगों ने लाठी से हमला कर दिया गया। इसके बाद तमंचे से गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से शिवा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इस पर हमलावरों ने उसे मरा समझकर एक लाठी भी मारी।
विज्ञापन

हमलावरों के जाने के बाद शिवा ने अपने फोन से ही पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस तत्काल शिवा को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंच गई। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शैलेंद्र के पिता नागेंद्र दुबे जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed