{"_id":"63d80bf0cc8dcb3745622804","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukabad-farrukhabad-news-knp7412763178-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसओ मऊदरवाजा सहित 12 पुलिस कर्मियों पर लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसओ मऊदरवाजा सहित 12 पुलिस कर्मियों पर लूट का आरोप
विज्ञापन
एसओ सहित 12 पुलिस
कर्मियों पर लूट का आरोप
- एसपी से गुहार लगाने के बाद भी थाने में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। भाजपा नेता ने मऊदरवाजा एसओ सहित 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें घर में घुसकर तोड़फोड़ व पत्नी से अभद्रता कर मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीवान मुबारक दक्षिण निवासी भाजपा नेता पवन वर्मा ने सीजेएम कोर्ट में एसओ आमोद कुमार सिंह, बीबीगंज चौकी इंचार्ज किरनपाल नागर, अपराध इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव, सिपाही विजय व आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया कि किसी ने उसकी व्हाट्सएप आईडी हैक कर कई सम्मानीय लोगों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। इस मामले में एसपी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी।
21 दिसंबर को फिर से प्रार्थनापत्र देने पर एसपी ने मऊदरवाजा एसओ को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। एसओ ने एसपी के आदेश को दरकिनार कर उसके खिलाफ ही आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। दस जनवरी को इंस्पेक्टर रमेश यादव, बीबीगंज चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ घर में घुस आए। पत्नी सपना वर्मा जो कि भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हैं वे घर में अकेली थी। पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अभद्रता कर घर में रखा सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
इन लोगों ने पत्नी से कहा कि पति को हाजिर कर दो नहीं तो कई झूठे मुकदमे लगवाकर जेल भेज देंगे। वापस आने पर पत्नी ने जानकारी दी। पवन उसी दिन रात को आठ बजे थाने गए। जहां एसओ आमोद कुमार सिंह ने मोबाइल छीन लिया और कमरे में बंद कर धमकी दी। कोर्ट ने इस संबंध में थाने से आख्या मांगी है।