फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,murder,police,maarpeet,chapa,farrukhabad news,kachchi sharab,dabish

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, 12 घंटे बाद उठा शव

Sat, 25 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,murder,police,maarpeet,chapa,farrukhabad news,kachchi sharab,dabish
गौतम सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस की पिटाई से शुक्रवार देर रात युवक की मौत हो गई। पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने 12 घंटे तक शव नहीं उठने दिया। जमकर हंगामा हुआ। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे किसी तरह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पत्नी की तहरीर पर मेरापुर थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज सहित 10 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मेरापुर क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी निवासी गौतम उर्फ सेना बहेलिया (35) के घर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने कच्ची शराब पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस गौतम को घर से पीटते हुए 100 मीटर दूर गांव के बाहर मंदिर के पास ले गई। भाई ऊदल बचाने के लिए पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने उसको भी बंद करने की धमकी दी। इससे वह घर भाग गया। कुछ देर बाद ऊदल मां लौंगश्री के साथ मंदिर के पास पहुंचा।
विज्ञापन

वहां गौतम मृत अवस्था में पड़ा था। ऊदल ने यूपी 112 पर सूचना दी। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाकर विरोध कर दिया। सुबह तक पुलिस कर्मी परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे, पर सफलता नहीं हुए। दोपहर को एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एएसपी अजय प्रताप मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने परिजनों को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भरोसा दिया। पत्नी मंजू ने मेरापुर थानाध्यक्ष जगदीश वर्मा, अचरा चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य, सिपाही निखिल, सचिन व छह अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे पुलिस कर्मियों ने जबरदस्ती शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि परिजन एफआईआर की कॉपी देने की मांग कर विरोध करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed