{"_id":"6251c86658158a44804c82e6","slug":"crime-murder-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp690309627","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर में दफन कराया गया छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर में दफन कराया गया छात्रा का शव
विज्ञापन
कमालगंज। 14 वर्षीय छात्रा का शव पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार देर रात नोएडा से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने जाम लगाने की आशंका के चलते परिजनों पर दबाव बनाकर तड़के करीब तीन बजे ही श्रृंगीरामपुर घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पुत्री इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह 10 दिसंबर 2021 को लापता हो गई थी। जांच में पड़ोसी युवक सचिन का नाम प्रकाश में आने पर सक्रिय हुई पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया था। सचिन से पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस ने नोएडा के सूरजपुर इलाके से छात्रा का शव बरामद किया था।
छात्रा की पहले गला दबाकर हत्या की गई थी, फिर फावड़े से सिर को धड़ से अलग कर दिया गया था। सिर और धड़ को आसपास ही दफनाया गया था। पुलिस ने सिर और धड़ बरामद करने के बाद शुक्रवार को नोएडा में ही पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
देर रात करीब एक बजे परिजन छात्रा के शव को लेकर घर पहुंचे। साथ में प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। शव को देख भाई, बहन व मां बिलखने लगीं। पुलिस ने छात्रा के पिता पर रात में ही अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया। पुलिस का कहना था कि शव काफी पुराना है। बदबू आ रही है, इससे लोग बीमार भी हो सकते हैं।
परिजन पहले तो टाल-मोटल करते रहे लेकिन बाद पुलिस ने दबाव बढ़ाया तो परिजनों ने शनिवार तड़के करीब तीन बजे श्रृंगीरामपुर स्थित घाट पर शव को दफना दिया। आरोपी सचिन को पुलिस ने शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था। उसका पिता खुशीराम अभी पुलिस हिरासत में थाने में बैठा है, जबकि आरोपी के भाई की तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस को जाम लगाने की आशंका थी
छात्रा का शव उसके घर पहुंचते ही पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने थाने से पुलिस की टीम बुलाई। परिजन सुबह शव रखकर जाम न लगा दें, इसको लेकर पुलिस ने तड़के ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।