{"_id":"62e43068f000be405a5abf09","slug":"crime-hamla-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7101976127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः कोटे की जांच के दौरान पथराव व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः कोटे की जांच के दौरान पथराव व फायरिंग
विज्ञापन
सीओ सिटी से न्याय की मांग करते पूर्व प्रधान के समर्थक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। कोटे की जांच के दौरान मारपीट पथराव व फायरिंग से भगदड़ मच गई। सिपाहियों ने नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक को स्कूल के कमरे में बंद कर बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान के पति व पूर्व प्रधान सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रधान के पति की कार से रायफल व बंदूक कब्जे में ली है।
क्षेत्र के गांव कुम्हरौर के मजरा खुशहाली नगला निवासी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव का पुत्र उपेंद्र कोटेदार है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए थे। चार दिन पहले पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता जांच करने के लिए गांव रम्पुरा नवादा में गईं। वहां बयान दर्ज कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। पूर्ति निरीक्षक ने कोटे की दुकान को सील कर दिया और इसकी जानकारी एसडीएम गौरव शुक्ला को दी।
एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार रवींद्र पाल, पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता दो सिपाहियों व दो होमगार्ड के साथ गांव में जांच करने के लिए पहुंचीं। प्राथमिक स्कूल में बयान दर्ज किए जा रहे थे, तभी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव व प्रधान हिमानी सिंह के पति आनंद विक्रम सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों के बयान देने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे का विरोध कर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
देखते ही देखते वहां मारपीट होने के बाद पथराव होने लगा। इससे भगदड़ मच गई। कुछ देर में वहां पर फायरिंग होने लगी। गोलियों की आवाज सुनकर सिपाहियों ने नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक को कमरे में बंद करके बचाया। नायब तहसीलदार की सूचना पर एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, अमृतपुर व राजेपुर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रधान के पति व पूर्व प्रधान सहित आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्रधान के पति की कार से पुलिस ने रायफल, बंदूक व दो डंडे बरामद किए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कोटे की जांच के दौरान पूर्व प्रधान व प्रधान के पति व उनके समर्थकों में मारपीट व पथराव की बात सामने आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोरेंसिक टीम ने बरामद असलहों की जांच
प्रधान के पति की कार से बरामद असलहों की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुुंची। वहां रायफल व बंदूक को खोलकर गोली चलने की जांच कर नमूने लिए गए।
हवालात में बंद करने पर पहुंचे प्रधान
पुलिस ने प्रधान के पति आनंद विक्रम सिंह व पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव सहित आठों लोगों को थाने की हवालात में बंद कर दिया था। जानकारी होने पर पुलिस ने क्षेत्र के कई गांव के प्रधान थाने में पहुंचे। प्रधानों ने प्रधान के पति व पूर्व प्रधान को हवालात में बंद किए जाने का विरोध किया। पुलिस ने दोनों को हवालात से निकालकर बाहर बैठा दिया।
रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो जिले में नहीं बटेगा राशन
कोटेदार यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि वह शनिवार को राजेपुर क्षेत्र में कोटेदारों के साथ बैठक करेंगे। प्रधान के पति व उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। ऐसा न होने पर पूरे जिले में तीन अगस्त को राशन वितरण नहीं किया जाएगा।
सुरक्षा के मद्देनजर गांव फोर्स तैनात
रम्पुरा नवादा गांव में हुई घटना के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस लाइन से क्यूआरटी मौके पर पहुंची। टीम में 1 दरोगा व 17 सिपाहियों को वहां हालत सामान्य होने तक मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।