फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,goli chali,farrukhabad news

युवक की हत्या कर हाइवे किनारे फेंका शव

Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,goli chali,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। युवक की हत्या कर शव बरेली-इटावा हाईवे किनारे खड्ड में फेंक दिया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बदबू आने से शव कई दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पांचाल घाट पुल से कुछ दूर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कुछ लोगों ने खड्ड में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। उसकी नीली जींस पैरों में फंसी थी। चेकदार शर्ट पहने था। सड़न होने से बदबू आ रही थी। कमर के पीछे का हिस्सा गायब है। सूचना पर कोतवाल विनोद शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच की। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए।

पुलिस का मानना है कि युवक की किसी अन्य स्थान पर हत्या की गई है। सड़ांध उठने पर शव सोमवार रात यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवा दिया। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक की हत्या दूसरी जगह होने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed