फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,fraud,kanpur news,up news,farrukhabad news,bijli vibhag

फर्रुखाबादः बिजली विभाग का एसडीओ बनकर ठगी करने वाले को पकड़ा

Fri, 29 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime,fraud,kanpur news,up news,farrukhabad news,bijli vibhag
पकड़े गए युवक को ले जाता एसओजी का सिपाही। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग का एसडीओ बताकर ठगी करने वाले को उपभोक्ताओं ने पकड़ लिया। वह बिजली बिल संशोधित कर कम कराने का लालच देकर ठगी कर रहा था। उसके पास से कई बिजली के बिल और मीटर के सीलिंग प्रमाणपत्रों की फोटो कापी बरामद हुईं हैं। वह मैनपुरी का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने उसको एसओजी के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महावीर कोल्ड स्टोरेज पास रहने वाले रामप्रकाश के घर गुरुवार को एक युवक पहुंचा और उसने खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताया। रामप्रकाश के पुत्र बृजेंद्र कुमार आए तो युवक ने कहा कि 16134 रुपये का बिल है। अंतिम तिथि 27 जुलाई तक बिल जमा नहीं किया गया, इसलिए वह आए हैं। 10 हजार रुपये में पूरा बिल समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन

बृजेंद्र को युवक पर शक हुआ और उन्होंने अपने मित्र को बुला लिया। खुद को फंसता देखकर युवक वहां से भागने लगा। बृजेंद्र ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसको पकड़ लिया और दीपक शाक्य की दुकान पर ले आए। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के एसडीओ रवि पांडेय, एसडीओ शरद प्रताप मौके पर पहुंचे। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहित राठौर बताया। वह ज्योति नगर मैनपुरी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वर्ष 2020 में मीटर खंड फर्रुखाबाद में ठेकेदारी पर मीटर लगाने का काम करता था। चार माह काम करने के बाद चला गया। उसी समय नरकसा कादरीगेट निवासी रामबेटी वहां आईं। उन्होंने बताया कि एक बार 8568 रुपये और दूसरी बार 6000 रुपये वह उससे भी ले गया है। जो रसीद दी थी, पता करने पर फर्जी होने की जानकारी हुई।
पकड़े गए फर्जी एसडीओ के पास कासिम बाग निवासी दीपक कुमार का 16000 रुपये का बिल, मोहल्ला घेरशामू निवासी शफीक मोहम्मद का 19564 रुपये और अमीन खां निवासी सुशील कुमार का 15145 रुपये का बिल और कई मीटर के सीलिंग प्रमाण पत्र मिले।

यह बिल फर्जी तरीके से तैयार किए गए थे। फर्जी एसडीओ को एसओजी को सौंप दिया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी करने के लिए एसओजी उससे पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी एसडीओ बनकर वसूली करने के आरोप में एक युवक पकड़ा गया है। एसओजी उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed