फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

युवक ने की आत्महत्या

Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
कमालगंज। आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

गांव महमदगंज निवासी गुड्डू (37) गांव में ही अपने खेत के पास खोखा रखकर जलेबी, समोसा आदि बेचता था। बुधवार सुबह ग्रामीण शौच को खेत की ओर गए तो खोखा के पास पेड़ से फंदे पर गुड्डू का शव लटका मिला। जानकारी पर भाई कमलेश आदि परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गुड्डू की पत्नी मूर्ति मायके गई हुई थी। उनके साथ पुत्री ज्योति, पूजा व पुत्र सुग्रीव भी गया था। जानकारी पर वे सभी रोते बिलखते पहुंचे। चार भाइयों में गुड्डू छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई कमलेश ने बताया कि गुड्डू आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। इसी कारण उसने आत्महत्या की है। दोपहर को कमलेश ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed