फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

महिला से कुंडल की टप्पेबाजी

Wed, 24 Aug 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
लालगेट पर खड़ी पीड़ित कांतीदेवी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दवाई लेने लोहिया अस्पताल जा रही महिला लालगेट पर टप्पेबाजी का शिकार हो गई। दो युवतियां और एक युवक उनके कान से कुंडल उतरवाकर ले गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी राजू की पत्नी कांती देवी (32) बुधवार दोपहर में लोहिया अस्पताल दवाई लेने जा रही थीं। लालगेट पर पुलिस पिकेट से कुछ दूरी पर दो युवतियां और एक युवक उन्हें मिले। युवती ने कहा कि वह किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

मकान मालिक ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उनके पास खुले पैसे नही हैं। कुछ मदद कर दें। महिला ने इन्कार किया, तो दूसरी युवती ने कपड़े में बंधी एक गड्डी निकाली। जिसमें 500 का नोट दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांती देवी से रुपये फुटक कराने की बात कही। एक युवती ने कहा कि गड्डी में काफी रुपये हैं, लिहाजा कुंडल दे दो। वापस आने पर रुपये वापस कर देना और कुंडल ले लेना।
इसके बाद तीनों चले गए। कुछ देर बाद महिला को टप्पेबाजी की जानकारी हुई। कांती देवी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed