{"_id":"63066aba88c4c05ae43ce9a5","slug":"crime-farrukhabad-news-knp7144626107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी रचाने के बाद थाने पहुंचा प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी रचाने के बाद थाने पहुंचा प्रेमी युगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। घर से लापता प्रेमी युगल बुधवार सुबह शादी रचाने के बाद थाने पहुंच गए। सूचना मिलते ही दोनों समुदाय के तमाम लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने लोगों को बाहर निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं, लिहाजा उन्हें सुरक्षा देकर भेजा जाएगा।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार आधी रात को घर से गायब हो गई। परिजनों ने रात भर खोजबीन की। पता न चलने पर थाने में सूचना दी। बुधवार सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर थाने पहुंची। दोनों ने बालिग होने के चलते मर्जी से शादी करने की बात कही।
भनक लगते ही युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। कुछ ही देर में प्रेमी पक्ष से हिंदूवादी संगठनों के लोग भी जमा हो गए। परिजनों के समझाने पर भी युवती नहीं मानी।
विज्ञापन
वह पुलिस के सामने प्रेमी संग रहने पर अड़ी रही। पुलिस ने सभी लोगों को थाने से बाहर कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल बालिग हैं। लिहाजा उन्हें अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार है।