फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

ममेरे भाई को अगवा किया

Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
लखन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। युवक ने साथी के साथ मिलकर 15 हजार रुपये के लिए तीन साल के ममेरे भाई का अपहरण कर लिया। बच्चे के पिता ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो अपहरणकर्ताओं ने उन पर भी कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर पर दबिश दी तो बच्चा मिल गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार समेत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि मामा-भांजे के बीच लेनदेन का विवाद था, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव ढड़ियापुर निवासी रक्षपाल राजस्थान में भट्ठे पर काम करता है। उनका थाना कमालगंज के गांव सबासी निवासी भांजा भूरे से उधारी के 15 हजार रुपये का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

रुपये न मिलने पर रक्षपाल ने कुछ दिन पूर्व भांजे की बाइक रख ली थी। तब से विवाद बढ़ गया। बुधवार सुबह रक्षपाल कंपिल बाजार गए थे। उनका पुत्र लखन (3) घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच भूरे अपने साथी शमसाबाद के चिलसरा गांव निवासी सचिन के साथ कार से आया और लखन को अगवा कर ले गया। लखन की मां नीरज ने पति को फोन पर सूचना दी।
रक्षपाल ने कस्बे में रास्ते में बाइक लगाकर कार को रोकने की कोशिश की। भूरे ने रक्षपाल पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह सामने से हट गए। इसके बाद रक्षपाल ने पुलिस को सूचना देकर दोनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने एसओजी के साथ मऊदरवाजा थाने के हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाले भूरे के घर दबिश दी। यहां से पुलिस को मासूम लखन मिल गया। मौके से कार भी बरामद कर ली गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

भूरे छह माह पहले ही कालोनी में रहने आया है। वह बीबीगंज में चाट-पकौड़ी की ठेली लगाता है। उसी से परिवार चलता है। पत्नी ने बताया कि उन्होंने बच्चे को लाने की बात पूछी, तो भूरे ने बताया कि जब मामा उसकी बाइक वापस कर देंगे तो वह उनका बेटा भी वापस कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed