{"_id":"63012cacd94e864946581192","slug":"crime-farrukhabad-news-knp713739275","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से जेवरों की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से जेवरों की टप्पेबाजी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सभासद पति की दुकान से टप्पेबाजों ने जेवर पार कर दिए। पुलिस खुलासे का भरोसा देकर 13 दिन तक मामले कों दबाए रही। सीसीटीवी कैमरे में टप्पेबाज महिला व युवक दिखाई दे रहे हैं।
सुनवाई न होने पर सभासद पति ने शुक्रवार शाम को एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने मुकदमा दर्ज कर खुलासा करने के निर्देश दिए।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नबंर-13 तुलसीनगर मोहल्ला भूसा मंडी निवासी सभासद नाजमा बेगम के पति तारिक की कोतवाली के सामने सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है।
वह 7 अगस्त की शाम पांच बजे दुकान पर बैठे थे। तभी एक युवक व महिला आभूषण खरीदने के लिए आए।
जेवर देखने के दौरान महिला व युवक ने 10 जोड़ी पायलें, बिछिया व अन्य जेवर झोले में रख लिए और वहां से चले गए।
कुछ देर बाद तारिक को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दरोगा दलवीर सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज देखे और तारिक को बरामदगी का भरोसा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास की अन्य दुकानों पर भी सीसीटीवी कैमरे देखकर जांच की। सभासद के पति रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काटते रहे। पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।