फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

बिजली का बिल जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी

Thu, 18 Aug 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। विभाग से अनुबंध हुए बिना एक वैन शहर में घूम-घूम कर बिजली का बिल जमा कर रही है। इस वैन पर हाता मझले खां निवासी विरासत खान बिल भुगतान कर फंस गए।
विज्ञापन

उन्होंने जो रुपये जमा किए, उसका भुगतान विभाग को नहीं हुआ और वह धनराशि बिल में जुड़कर आ गई। इससे परेशान होकर उपभोक्ता ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

विरासत खान ने बताया कि 19 हजार रुपये बिजली बिल बकाया था। एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराया था। इसकी पहली किस्त 3350 रुपये 15 जुलाई को वैन पर जमा की थी। इसके बाद आए बिल में 3350 रुपये जुुड़कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी भी उसकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। एसडीओ जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि जो वैन चल रही है, उसके मालिक को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पास सीएससी है, इससे वह बिल जमा कर रहे हैं। जिसका भुगतान नहीं हो सका, उसके रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed