फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

युवक की हत्या में हिस्ट्रीशीटर समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। चिलसरा रोड पर चुंगी के पास सोमवार को सरेबाजार युवक की हत्या के मामले में मां ने हिस्ट्रीशीटर समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। घर पर हमला करने के आरोप में 11 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को उठाया है। वारदात स्थल के आसपास की दुकानें मंगलवार को बंद रहीं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रकाबगंज निवासी शिवा की सोमवार शाम को हत्या कर दी गई थी। मां शारदा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शिवा ढुइया निवासी दिलदार के घर उधारी के रुपये लेने गया था। आरोप लगाया कि लौटते समय चुंगी के पास रकाबगंज निवासी सुरेश गिहार के कहने पर रकाबगंज के अजय, उसके भाई सुशील, प्रदीप, उसके भाई सनी, अनुज, सोनू और अमिलापुर के हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव ने तमंचों से फायरिंग कर शिवा की हत्या कर दी।
विज्ञापन

शिवा के घर फायरिंग के मामले में चाचा रतन गिहार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप है कि शिवा की हत्या के बाद अजय, सुशील, अनुज, सनी, प्रदीप, सोनू, सुरेश व अमिलापुर निवासी अनिल ने घर पर हमला बोल दिया। इनके साथ रमेश, नरेश व हरिओम भी थे। हमलावरों ने शिवा की पत्नी तन्नू व उसकी बहन रश्मि पर गोलियां चलाईं। इससे दोनों घायल हो गईं। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात स्थल के आसपास बंद रहीं दुकानें
वारदात स्थल के आसपास 50 मीटर क्षेत्र की दुकानें मंगलवार को भी बंद रहीं। हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव के दरवाजे पर पुलिस तैनात रही। टाउनहाल चिलसरा रोड तक पुलिस गश्त भी करती रही। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सरोज ने बताया कि रकाबगंज निवासी एक आरोपी व बड़ी गुलरिया कटरी गंगपुर से एक युवक को उठाया गया है। चुंगी से चिलसरा रोड की ओर का बाजार खुला रहा।
मां ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
शिवा की मां शारदा ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उनके पति यहां नहीं रहते हैं। ऐसे में अब वह महिलाओं के साथ अकेली रहती हैं। हमलावर कभी भी उसके परिवार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार सकते हैं। लिहाजा सुरक्षा की जाए। एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिया है।
दो वाहनों पर सवार थे चार हमलावर
फर्रुखाबाद। हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव मूल रूप से अमिलापुर का निवासी है। वह ब्याज पर पैसे देने का काम भी करता है। उसने चुंगी निवासी एक व्यक्ति को ब्याज पर रुपये दिए थे। रुपये न लौटाने पर अनिल ने मकान पर कब्जा कर लिया था। शिवा ने मकान खाली कराने का ठेका ले लिया था। इसी सिलसिले में वह अनिल के मकान के बाहर पहुंचा। शिवा दो वाहनों से चार लोगों के साथ गया था। वहां गाली-गलौज हुई। हिस्ट्रीशीटर के घर की ओर से और एक मिष्ठान भंडार पर खड़े दो लोगों ने भी फायरिंग कर दी। इसमें शिवा की मौत हो गई। शिवा के तीन साथी भाग गए थे। एक साथी के घायल होने की चर्चा भी है। वह लकूला गिहार बस्ती का बताया जा रहा है। उसकी तलाश में रात में दो बार पुलिस घर पर गई, मगर वह नहीं मिला।

शिवा को लगीं थीं सात गोलियां
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को डॉ. अनीम अंसारी और डॉ. अभिषेक कुमार ने शिवा के शव का पोस्टमार्टम किया। गर्दन में दो, सिर, सीने, हाथ और पैर में एक-एक गोली लगी थी। तीन गोलियां शरीर में फंसी मिलीं जबकि चार आरपार हो गई थीं। अधिक रक्त स्राव के कारण मौत होना बताया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed