फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

छात्र से कुकर्म व हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मदाबाद। छात्र से कुकर्म व हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। छात्र की मौत फांसी लगने से हुई है। कुकर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाई गई है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र बुधवार को खेत में पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला था। उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं। छात्र के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अमित कुमार उर्फ बड़े, सुमित, श्रीपाल, शिवराज, विजय कुमार के खिलाफ कुकर्म व हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

चाचा ने आरोप लगाया कि 17 अगस्त को छात्र दूसरे चाचा के मकान में सो रहा था। तभी अमित कुमार उर्फ बड़े कमरे में घुस गया और छात्र से मारपीट करने लगा। शोर सुनकर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों वस्त्रविहीन हालत में मिले थे। इस पर अमित उर्फ बड़े जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। परिजन जब अमित के घर पर उलाहना देने गए तो उन लोगों ने गालीगलौज कर इस प्रकरण में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने गुरुवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक फांसी लगने से दम घुटने के कारण मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है। उसके जबड़े पर एक घिसटने का निशान पाया गया। कुकर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed