{"_id":"60a2a3788ebc3e8d915aba28","slug":"crime-farrukhabad-news-knp628951718","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरबूज की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरबूज की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गांव कनासी में रविवार की रात ट्रैक्टर ट्राली में लदे तरबूजों को बरबाद करने से रोकने पर युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के भाई ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव कनासी निवासी बिकलव गंगवार रविवार की रात खेत में तरबूज से लदी ट्रैक्टर ट्राली की रखवाली कर रहा था। तभी नगला गुलरिया निवासी दो युवकों ने पहुंचकर ट्राली में रखे तरबूज फेंकने शुरू कर दिए। बिकलव ने विरोध किया तो गालीगलौज व मारपीट करने लगे। इस पर बिकलव ने शोर मचाया तो युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया।
गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर बिकलव के भाई विक्रांत व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। विक्रांत ने नगला गुुलरिया के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुुकदमा दर्ज किया जाएगा। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।