{"_id":"607daa128ebc3e8d3663ff3a","slug":"crime-farrukhabad-news-knp624329592","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
सुदीश का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोर्ट मै तैनात कर्मचारी की अपने आवास पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं बहनों व भाई ने भाभी, उसके भाई सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर पश्चिम डाकखाने वाली गली निवासी सुधीर बाबू (52) एक कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। रविवार रात उसकी घर में ही मौत हो गई। कोई संतान न होने से उसने अपने साले पिंटू को घर में रख लिया था।
घर में पत्नी किरन, पिंटू तथा उसकी पत्नी मौजूद थी। पिंटू ने बहनोई सुधीर की मौत की जानकारी रात में ही जनपद मैनपुरी थाना भोगांव गांव हसनपुर निवासी उसके भाई अनुज कुमार को दी। इस पर अनुज बहन रेनू व बेबी को साथ लेकर पहुंचा। इन लोगों ने सुधीर की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस भाई-बहनों को कोतवाली बुला लाई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह अनुज ने भाभी किरन, पिंटू तथा उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने भाई बहनों को शांत कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किरन ने बताया कि पति सुधीर काफी समय से स्नोफीलिया से पीड़ित थे। इलाज भी चल रहा था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।